पूर्व सैनिकों का सम्मान और रोजगार है संगठन की प्राथमिकता – विनय कुमार यादव

जमशेदपुर : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों का सम्मान और उनका नियोजन है। जिससे उनकी जीवन शैली समाज के साथ गतिमान हो सके। हम सभी को मिलकर एक सशक्त सैनिक संगठन बनाना है और जिससे सैन्य हितों की रक्षा के साथ साथ उनको स्तरीय रोजगार भी मिल सके। उक्त बातें रविवार एग्रिको में आयोजित सैन्य सम्मेलन के दौरान अध्यक्ष विनय कुमार यादव ने अपने संबोधन में कही। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के स्मरण और शहीदों व उनके परिजनों को नमन के साथ हुआ। इस दौरान संगठन गीत उमेश शर्मा ने प्रस्तुत किया। जिसके बाद शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में परिचय सत्र हुआ। साथ ही गत माह का कार्यक्रम समीक्षा और आय व्यय का विवरण दीपक शर्मा ने प्रस्तुत किया। इसी तरह आगे कार्यक्रम की योजना और नीति पर राजीव कुमार सिंह और संगठन के वरीय सदस्य मनोज कुमार सिंह ने रखा। वहीं मंजुला ने मातृशक्ति को पूर्व सैनिकों की सुविधा के बारे में जानकारी देने का प्रस्ताव भी रखा। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि संगठन मंत्री सिद्धार्थ सिंह उपस्थित रहे। जबकि धन्यवाद ज्ञापन हवलदार मनोज कुमार सिंह ने किया। वहीं ईसीएचएस की मेडिकल व्यवस्था और जिला सैनिक कल्याण कार्यालय चाईबासा के क्रियाकलाप और गतिविधियों पर आपसी विचार विमर्श भी किया गया। अंत में भारत माता की जय और पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिंदाबाद के उदघोष के साथ बैठक संपन्न हुआ। मौके पर सत्येंद्र सिंह, विश्वजीत, सत्यप्रकाश, संजीव कुमार सिंह, पवन कुमार, बीबी सिंह, दीपक शर्मा, वरुण कुमार, विनय यादव, जितेन्द्र सिंह, उमेश सिंह, अमरेन्द्र शर्मा, विजय कुमार, विश्वजीत सिंह, मनोज कुमार सिंह, वाईके मिश्रा, निरंजन, विनेश प्रसाद, राजीव, निर्मल, अनुपम, उमेश शर्मा, शैलेन्द्र, संजय, कूंदन, प्रवीण, अमोद, गौतम लाल, एसके सिंह, हरे राम कामत, वाईके मिश्रा और सीपीओ वीवी ठाकुर समेत अन्य पूर्व सैनिक मौजूद थे।

Related posts