भाजपा नेता कमलेश राम का खलारी दौरा, जनसंपर्क अभियान चला कर लोगों से किया संवाद

Md Mumtaz

खलारी: भाजपा नेता कमलेश राम ने शुक्रवार को खलारी पहुंचे और आगामी लोकसभा चुनाव के निमित जनसंपर्क अभियान चलाया। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने हिंदुगढ़ी चौक, गुलजार बाग, राय, चदरा धौडा़ सहित अन्य जगहों पर जाकर स्थानीय लोगों से संवाद किया। इस दौरान कमलेश राम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सभी कोई कमर कस लें। केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभान्वित लाभुकों के जेहन में इन योजनाओं की यादों को ताजा कराना है इस पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने जो योजनाओं चलाई हैं वह सीधे तौर पर जरूरतमंद लोगों तक पहुंची है। केंद्र सरकार ने जनहित की योजनाओं को धरातल पर उतार कर जनता से किए गए एक-एक वायदों को पूरा किया है। कहा कि पीएम आवास से पक्का घर में रहने का सपना साकार किया गया है। रसोई के धुएं को उज्ज्वला की लौ से दूर किया गया है। खुले शौच पर पाबंदी के लिए शौचालय देकर घर की महिलाओं के मान-सम्मान की रक्षा की गई है। किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के जरिए लाभ पहुंचाया गया है। जनसंपर्क अभियान में उनके साथ खलारी मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, मंडल संयोजक रामसूरत यादव, भाजपा सोषल मीडिया संयोजक रांची ग्रामीण शिव चौधरी, राजू गुप्ता, दिलीप पासवान, कुलदीप लोहरा, वीरेंद्र सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts