रांची में 18 फरवरी रैली को लेकर विस्वाकर्मा समाज की बैठक 

कतरास: दिनांक 11/02/2024 दिन रविवार को धनबाद जिला झरिया प्रखंड कतरास मोड़ में झारखंड विश्वकर्मा बढई कल्याण समिति धनबाद के जिलाध्यक्ष आदरणीय लखन लाल शर्मा और कृष्णा शर्मा के नेतृत्व मे आगामी 18 फरवरी को राँची मे होने वाली विश्वकर्मा अधिकार रैली के लिए समाज के लोगो को दिशा-निर्देश दिए, लोगो ने गोलबंद तरीके से एकजुटता का परिचय देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की बात कही, मौके पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष लखन लाल शर्मा, कृष्णा शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष बैजू शर्मा, महासचिव उमेश शर्मा तोपचांची प्रखंड अध्यक्ष विशु शर्मा, गणेश शर्मा, विनय शर्मा,विनोद शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, जोगेन्दर शर्मा,रामेश शर्मा, गोपी शर्मा, विजय शर्मा, मास्टर मनोज शर्मा, आदि कई गणमान्य उपस्थित रहे.

Related posts