प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को देश के सभी महिला स्वयं सहायता समूह, NGO तथा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को करेंगे सम्मानित

पाकुड़ संवाददाता

पाकुड़: प्रदेश निर्देशानुसार देश की आधी आबादी नारी शक्ति के सम्मान व उनको हर प्रकार से सशक्त करने में समर्पित शक्ति वंदन कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह कार्यक्रम संयोजक साबरी पाल की अध्यक्षता में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सम्मानित भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा किया। इस निमित हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 22 फरवरी 2024 को देश के सभी महिला स्वयं सहायता समूह, NGO तथा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को संबोधित करेंगे एवं इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्तागण मंडल स्तर पर नारी शक्ति से मिलकर चाय पर चर्चा आदि कार्यक्रम को करेंगे तथा देश को शक्ति प्रदान करने वाले हमारे नारी शक्ति उत्कृष्ट नागरिक इस कार्यक्रम में भाग ले और देश को विश्व गुरु बनाने में अपना बढ़ चढ़कर सहयोग प्रदान करें।इसके लिए हमारे प्रधानमंत्री मोदी अपने संवाद एवं हम सभी भाजपा कार्यकर्तागण संपर्क माध्यम से उन लोगों को सम्मानित और प्रेरित करेंगे।इस जिला कार्यशाला में सम्पा साह,पार्वती दीदी, प्राची चौधरी, कांति शर्मा, सुमित्रा मरांडी, रैयत मुनि हांसदा, तुलसी वर्धन, दिलीप कु. सिंह, सपन कु. दुबे, बिक्रम कु. मिश्रा, सोहन मंडल, गणेश मंडल, खितीश चंद्र शाह, सुनील ठाकुर, तरुण शाह, बहादुर मंडल, श्यामलाल मुर्मू आदि अनेकों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Related posts