सर्कस के कारण मैदान खोदे जाने से खिलाड़ियों में निराशा

एकमात्र खेल मैदान की ऐसी दुर्दशा से हैं निराश,सर्कस उठने के बाद मैदान पुर्व की भांति बना कर जाएं रिंग मास्टर- खिलाड़ी

गिरिडीह:- पचम्बा,मिशन,डंडियाडीह खेल मैदान में आगामी 1 मार्च से द ग्रेट जेमिनी सर्कस लगने जा रहा है जिसको लेकर पूरे खेल मैदान को जेसीबी मशीनों से खोद दिया गया है।
स्थानीय खिलाडियों ने इस बात को लेकर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे क्षेत्र का एकमात्र मैदान है जहां पर आस-पास के सभी युवा सुबह-शाम अभ्यास करते हैं। सर्कस के कारण अचानक पूरे मैदान को इस तर खोदे जाने से हमलोगों को काफी निराशा हुई है। सर्कस का आयोजन कहीं और भी किया जा सकता था।‌प्रशासन से मांग करेंगे कि इस तरह से खेल मैदानों को बर्बाद करने से बचाएं। स्थानीय खिलाडियों ने रिंग मास्टर से कहा कि आशा है कि जब यहां से सर्कस उठेगा तो खेल मैदान को पुर्व की भांति फिर से समतल कर दिया जाएगा।

Related posts