वीर शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर मनोरंजन कुमार को दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : विगत 26 फरवरी 2014 को मुंबई के पास सिंधुरत्न पनडुब्बी हादसे में शहीद भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर मनोरंजन कुमार को पुण्यतिथि पर नमन किया गया। इस दौरान शहीद के पिता सूबेदार नवीन, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद् के सदस्य एवं नागरिक परिवेश से लोगों ने सोमवार की संध्या उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं संगठन के अध्यक्ष विनय यादव ने कहा कि शहीद मनोरंजन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। वे माता-पिता और समाज के लिए पूज्य है। जिनके कोख से मनोरंजन जैसा लाल पैदा हुआ। साथ ही सैन्य परिवार ने कहा कि हम सेनानियों के लिए देश सर्वप्रथम होता है। जिसका सर्वोत्तम उदहारण है देश के खातिर जान न्योछावर करने वाले हमारे वीर सेनानी। इस अवसर पर भारत माता की जय एवं शहीद मनोरंजन कुमार अमर रहे के नारे से वातावरण गुंजायमान रहा। मौके पर पेटी ऑफिसर वरुण कुमार, नवीन कुमार सिन्हा, एसके सिंह, संजय सिंह, निर्मल कुमार, बिमल कुमार ओझा, विनय कुमार, विष्णु देव प्रसाद, बिमल ओझा, संजीव कुमार, सुशील कुमार सिंह, दिनेश कुमार सिंह, ए. कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद थे।

Related posts