रांची से गढ़वा जाने के क्रम में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का लातेहार में जोरदार स्वागत

नीरज सिन्हा
लातेहार: राज्य के मुखिया चंपाई सोरेन रविवार को सड़क मार्ग से रांची से गढ़वा जा रहे थे। इसी क्रम में वे लातेहार के परिसदन में कुछ समय के लिए रूके। इस अवसर पर परिसदन में पहुंचने पर उपायुक्त गरिमा सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। साथ ही लातेहार विधायक बैद्यनाथ राम ने लातेहार आगमण पर सीएम चंपाई सोरेने का भव्य स्वागत किया। इसके बाद सीएम पत्रकारों से भी मुखाबित हुए। पत्रकारों के सवाल के जवाब देते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा आज झारखंड विकास की लंबी लकीर खिंचने का काम काम कर रही है। जिले में जटिल से जटिल समस्या का निदान भी किया जा रहा है वही डिग्री कॉलेज के साथ साथ जिले में चल रहे विकास योजनाओं में तेजी लाने का प्रयास किये जा रहे है। जब उनसे पत्रकारों ने पुछा की लातेहार जिले में कोल खनन किया जा रहा है पर स्थानीय लोगों के स्थान पर बाहरियों को नौकरी पर रखा जा रहा है तो उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सभी जिलों में स्थानीय को नौकरी पर रखने की प्राथमिकता दी है और 75 प्रतिशत लोगों को रखने का नियम बनाया है इसे जल्द लागू कर स्थानीय लोगों को नौकरी मुहैया कराया जाएगा।

सीएम ने किया भाजपा पर प्रहार
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत कुछ करना है और हमने सदन में कहा है और नीचे स्तर से शुरुआत करना है। आज झारखंड अलग बने 24 साल हो गए है। इस दौरान राज्य में सबसे ज्यादा समय तक भाजपा ने सरकार चलाई है और पर हमें लगता है कि या तो भाजपा को झारखंड की भौगोलिक स्थिति पता नहीं या वह यहां के लोगों को का विकास करना ही नहीं चाहती, केवल उन्हें दिलाता देने का कार्य किया है। हमारी सरकार बड़ी मजबूती के साथ पूरे झारखंड क्षेत्र में भौगोलिक स्थिति को देखते हुए जन भावना के अनुसार योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य करेगी और कोई भी ऐसा जिला नहीं होगी जो अपने आप को छला महसूस करेगा, जैसा भाजपा ने किया। भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सही से काम नहीं करने दे रही है।

आप सभी को जल्द मिलेगी खुशखबरी
वहीं जब पत्रकारों ने सीएम से पुछा की लातेहार के स्थानीय विधायक बैद्यनाथ राम का मंत्री बनने के लिस्ट में नाम होने के बावजुद उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया तो उन्होंने कहा कि जल्द ही आप सभी को खुशखबरी मिलेगी। इस अवसर पर सीएम चंपाई सोरेन के साथ मंत्री मिथलेश ठाकुर भी मौजूद रहे । मौके पर भारी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए परिसदन पहुंचे थे।

Related posts