बिजली करंट की चपेट में आकर दो युवक की स्थिति गम्भीर, एक रांची रेफर

मेदिनीनगर : छतरपुर थाना क्षेत्र के लठेया गांव निवासी बिरजु पासवान का 15 वर्सिय पुत्र रोहित कुमार विजली के तार की चपेट में आ कर गम्भीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि मंगलवार को सुबह रोहित अपने घर में विजली का तार जोड़ रहा था।तभी किसी कारण वह विजली की चपेट में आकर वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।इसके बाद परिजनों द्वारा उसे इलाज के लीये छतरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां इलाज के बाद भी चिकित्सको ने उसकी गम्भीर स्थिति को देखते हुवे उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया है।वही दूसरी और लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुन्दरी निवाशी कमलेश यादव का पुत्र छोटू कुमार विजली के तार की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया।

इसके बाद परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए लेस्लीगंज स्वास्थ केन्द्र लाया गया जहाँ चिकित्सको द्वारा इलाज के बाद भी उसकी गम्भीर स्थिति को देखते हुवे उसे बहतरे इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल भेजा गया।जहाँ इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है।

Related posts