पांच लाख के इनामी भाकपा माओवादी नागेश्वर भोक्ता गिरफ्तार

संवाददाता
लातेहार: एसपी अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई कर माओवादी नक्सली कमांडर नागेश्वर भोक्ता उर्फ नेशनल गंझु को गिरफ्तार कर लिया। यह लातेहार जिले के बरियातू थाना क्षेत्र के झिरमतकोना गांव का रहने वाला है। गिरफ्तार नक्सली पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इसे गारू थाना क्षेत्र के मिर्चाइया जंगल से गिरफ्तार किया गया।इसकी जानकारी एक प्रेस वार्ता कर लातेहार के पुलिस कप्तान अंजनी अंजन ने दी। उन्होंने बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी संगठन का रीजनल कमेटी सदस्य छोटू खेरवार का दस्ता गारू थाना क्षेत्र के लोहरगढ़ा तथा मिरचईया के जंगलों में भ्रमणशील है जो कि लोकसभा चुनाव में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुचाने के उद्देश्य से किसी नक्सली घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई के लिए एसपी ने एक पुलिस टीम का गठन किया।टीम ने लोहरगढ़ा तथा मिरचईया के जंगलों में छापेमारी अभियान चलाया।जहाँ से पुलिस ने दस्ते के एक सदस्य को खदेड़कर धर दबोचा है। हालांकि दस्ता के अन्य लोग भागने में सफल रहे। वहीं गिरफ्तार नक्सली की पहचान नागेश्वर भोक्ता उर्फ़ नागेश्वर गंझू के रूप में हुई है।गिरफ्तार नक्सली पर सरकार के द्वारा पांच लाख रु का ईनाम भी घोषित किया गया था। गिरफ्तार नक्सली नागेश्वर भोक्ता उर्फ़ नागेश्वर गंझू पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में 17 से अधिक मामले दर्ज है। पुलिस नागेश्वर की गिरफ्तारी को एक बड़ी सफलता के रूप में देख रही है।छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरवाडीह वेंकेटश कुमार, गारू थाना प्रभारी सोनू कुमार, देवेन्द्र कुमार, रंजन कुमार पासवान, अजीत कुमार सैट-01 पुलिस केन्द्र, लातेहार / सैट-06 गारू थाना / सैट-02 बारेसाढ़ शामिल रहे।

Related posts