कलश यात्रा से किया गया सिद्धिदात्री मां मथुरासिनी महोत्सव पर दो दिवसीय कार्यक्रम के आयोजन का शुभारंभ

गिरिडीह:- दो दिवसीय मां मथुरासिनी पूजा महोत्सव के मौके पर मंगलवार को खरगडीहा में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में गगनभेदी जयकारे से पूरा गांव गुंजायमान हो उठा। लोग श्रद्धा से झूम उठे। शोभा यात्रा माहुरी टोला से शुरू होते हुए संपूर्ण नगर भ्रमण करने के उपरांत वापस माहुरी टोला पूजा स्थल में पहुंची।

उसके बाद मां मथुरासिनी की पूजा अर्चना शुरू हुई। पूजा के पश्चात सांझ काल में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा क्विज प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। पूजा के दूसरे दिन सुबह हवन पूजन एवं नौ कन्या जौनार के साथ शाम में मां की विदाई नगर भ्रमण के साथ की गई।
इस पूजा महोत्सव में पुजारी जी के सहायक यजमान के रूप में पवन भदानी एवं उनकी पत्नी बैठी माहुरी वैश्य महामंडल खरगडीहा के अध्यक्ष अभिमन्यु राम गुप्ता ने बताया कि पूजा का आयोजन यहां लगातार 24 सालों से किया जा रहा है। पूजा आचार्य के रूप में चतरो के कृष्ण वल्लभ तिवारी जी लगातार मां मथुरासिनी का पूजन करते आ रहे हैं। कार्यक्रम में माहुरी वैश्य मंडल खरगडीहा के सचिव आशीष गुप्ता, माहूरी नवयुवक समिति खरगडीहा के अध्यक्ष मनीष भदानी, सचिव विकास गुप्ता, आशीष भदानी, रविंद्र भदानी, अशोक भदानी, रविकांत भदानी, शुभम गुप्ता, संदीप गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, सरजू प्रसाद, सुंदर मनी राम भदानी आदि सैकड़ो महिलाएं तथा पुरुषों की उपस्थिति रही ।

Related posts