महासमिति के पूर्व अध्यक्ष बिंदु दांगी ने कलश यात्रियों के बीच ने 500 फ्रूटी बांटा

संजय सागर

बड़कागांव : बड़कागांव रामनवमी पूजा के पूर्व महासमिति अध्यक्ष बिंदेश्वर दांगी उर्फ बिंदु ने छवनिया नदी के पास चैती दुर्गा पूजा के द्वारा निकाली गई कलश यात्रियों के बीच 500 फ्रूटी तथा 7 पेटी पानी का वितरण किया. उन्होंने बताया कि गर्मी को देखते हुए कलश यात्रियों के लिए यह व्यवस्था की गई थी. लोगों की सेवा करने से ही पुण्य प्राप्त होता है. हम सभी को बढ़-चढ़कर उक्त कार्य करना चाहिए. मौके पर प्रेमनाथ महतो, गौतम कुमार वर्मा, अनिल कुमार, रामसेवक सोनी, राजू सोनी, अरविंद वर्मा, शंकर रजक, सरोज सोनी, मेवा लाल नाग, दामोदर मेहता, शैलेश कुमार, जतिन कुमार, शशि कुमार तुरी, विमल कुमार, विनोद महतो, रंजन कुमार के अलावा हमारी संख्या में लोग उपस्थित थे.

Related posts