मेदिनीनगर : अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराई दो घायल

पप्पू कुमार

मेदिनीनगर : सदर थाना क्षेत्र के चियांकी हेरिटेज स्कूल के पास बुधवार की सुबह 8 बजे बाराती कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।जिसमे कार पर सवार रेड़मा निवासी लक्ष्मण तिवारी की पुत्री खुशी कुमारी और उनके भाई अजय तिवारी गंभीर रूप से घायल हो हुए।बाकी तीन व्यक्तियों को हल्की चोट लगी है।

इस घटना के बारे में घायल के परिजनों ने बताया कि कार पर सवार सभी व्यक्ति मंगलवार की रात सतबरवा लहलहे शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बुधवार की सुबह घर लौटने के दौरान सदर थाना क्षेत्र के चियांकी हेरिटेज स्कूल के पास उनका कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें कार पर सवार अजय तिवारी और खुशी गंभीर रूप से घायल हो गए।

मुखिया और अधिवक्ता ने संयुक्त रूप से किया पनशाला का उद्घाटन

इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी सदर थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनो को इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के बाद भी दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।वही इस घटना की जानकारी मिलने पर घायल के परिजन सदर अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायलों का इलाज करवा रहे हैं।

Related posts