इंडिया गठबंधन का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन तिलैया में हुआ सम्पन्न

मो. ओबैदुल्लाह शम्सी

गिरिडीह:- कोडरमा लोकसभा चुनाव के तहत इंडिया गठबंधन का कोडरमा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन रविवार को तिलैया स्थित शिव वाटिका हॉल में सम्पन्न हुआ।

उक्त सम्मेलन में झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद, पूर्व माले विधायक राजकुमार यादव, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर , बगोदर विधायक सह कोडरमा लोक सभा के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह, कोडरमा जिला परिषद के वर्तमान अध्यक्ष सह राजद के जिला अध्यक्ष रामधन यादव, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भगीरथ पासवान, झामुमो के जिला अध्य्क्ष वीरेंद्र पांडेय, बहुजन समाज पार्टी के प्रकाश अम्बेडकर, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सहित हज़ारों की संख्या में विभिन्न दलों के नेता व कार्यकर्ता गण शामिल हुए।

 

उक्त सम्मेलन में भाजपा-मोदी के तानाशाही और बर्बादी राज के खिलाफ कोडरमा लोकसभा से जनसंघर्षों की बुलंद आवाज इंडिया गठबंधन प्रत्याशी विनोद सिंह को भारी मतों से जिताने के लिए गांव-गांव में संयुक्त रूप से प्रचार-प्रसार करने और बूथ आधारित कमिटियां बंनाने का निर्णय लिया गया। आगामी 1 मई को मजदूर दिवस के अवसर पर गिरीडीह में आयोजित नामांकन सभा को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि भाजपा ने कोडरमा में सबसे अधिक दस बार प्रतिनिधित्व किया बावजूद इसके आम लोगों की उम्मीदों पर बारी बारी से पानी फेरा। इस बार विनोद सिंह को जिताने का संकल्प दोहराया गया।

Related posts