400 ग्राम अफीम के साथ एक युवक गिरफ्तार

मेदिनीनगर: आज दिनांक 29.04.2024 को समय 19.00 बजे रात्रि को गुप्त सूचना मिली की ग्राम तितलंगी के झाबर यादव के द्वारा अपने घर में अफीम को छुपा कर रखे हैं। उक्त सुचना को पुलिस अधीक्षक महोदया पलामू को सूचित किया। सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई हेतू पुलिस अधीक्षक महोदया पलामू के द्वारा त्वरित कर्रवाई हेतू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पिपराटांड पुलिस द्वारा एक छापामारी दल का गठन किया गया छापामारी के क्रम झाबर यादव उम्र 45 वर्ष पिता संघर यादव ग्राम तितलंगी थाना पिपराटाड जिला पलामू के मकान के, अंतिम तिसरा कमरा के कोने में एक कला प्लास्टिक में तथा दो सफेद पार्दशी प्लास्टिक में मैरुन रंग का गीला ठोस अवस्था में पदार्थ मिला जो कपड़े से ढंक कर छुपाया गया था। उक्त मैरुन रंग के गीला (ठोस) अवस्था में मिले पदार्थ के संबंध में झाबर यादव से पुछ-ताछ किया तो इनके द्वारा बताया गया कि काला प्लास्टिक में रखा लगभग 400 ग्राम तरल अफीम को सुखा कर ठोस (गीला) अफीम है तथा दो सफेद पारदर्शी प्लास्टिक जिसका प्रत्येक का वजन लगभग 01 किलो ग्राम है। जिसका उपयोग तरल अफीम में मिलाकर ठोस (गीला) अफीम बनाया जाता है। झाबर यादव के घर से प्राप्त लगभग 400 ग्राम अफीम तथा दो किलो ग्राम केमिकल जिसका प्रयोग तरल अफीम को ठोस अफीम (गीला) के बनाने में उपयोग किया जाता है को

 

विधिवत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज (पांकी) के द्वाराजप्त किया गया। अभियुक्त झाबर यादव के द्वारा पिपराटाड़ थाना तथा लावालैग थाना क्षेत्र के जंगली भुमी में अफीम की खेती कर अफीम तथा अफीम से संबंधित उत्पाद को बेचते थे।

 

गिरफ्तार अभियुक्त – 1. झाबर यादव उम्र 45 वर्ष पिता संघर यादव ग्राम तितलंगी थाना पिपराटांड जिला पलामू

 

बरामद सामान

1. 400 ग्राम अफीम

 

2. दो किलो ग्राम केमिकल (जिसका प्रयोग तरल अफीम को ठोस अफीम (गीला) के बनाने में उपयोग किया जाता हैं)

 

छापामारी दल-

 

(3) अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज (पांकी)

 

(4) पिपराटांड थाना पुलिस पदाधिकारी एवं आरक्षी

Related posts