पूर्व विस सूत्री अध्यक्ष भाजपा नेता अंबिका सिंह गांव गांव घूम कर जनसंपर्क अभियान चला रहे है

सिमरिया: सिमरिया प्रखंड के पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष और भाजपा नेता अंबिका सिंह गांव गांव घूम कर भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। उन्होंने सिमरिया प्रखंड के सलगी जिरवाखुर्द ,टुंडाग, कुट्टी आरसेल जबड़ा गांव गए। जहां लोगों से मिलकर अधिक से अधिक मतदान कालीचरण सिंह के पक्ष में करने के लिए लोगों को प्रेरित किया । वहीं अपने पैतृक गांव गोवा में अल्पसंख्यक समुदायों से भी मिलकर मतदान करने का अपील किया। श्री सिंह की अभियान में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने काफी बढ चढ़कर हिस्सेदारी ली। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने कहा कि इस बार हम स्थानीय उम्मीदवार के पक्ष में मतदान कर लोगों के भ्रम दूर करेंगे। उन्होंने कहा जो हमारे सुख-दुख में शामिल रहेगा हम उसके साथ रहेंगे। कालीचरण सिंह का पहले से ही अल्पसंख्यक समुदाय में अच्छी पेट रहने के कारण लोग इस बार उनके पक्ष में मतदान करने के लिए तैयार हैं।

Related posts