कांग्रेस नेता रणविजय सिंह झरिया में गठबंधन प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पछ में वोट देने के लिए जनता से की अपील 

धनबाद: धनबाद लोकसभा के झरिया पोदारपड़ा में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में मतदान करने को लेकर कांग्रेस नेता सह बी.जे.के.एम.एस के महामंत्री रणविजय सिंह ने लोकल सभा को संबोधित किया.और इंडिया के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए जनता से अपील की।दूसरी ओर धनबाद लोकसभा के झरिया के उपर कुली में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में मतदान करने को लेकर कांग्रेस नेता सह बी.जे.के.एम.एस के महामंत्री रणविजय सिंह ने जन सभा को संबोधित किया।कार्यक्रम के पूर्व ही श्री सिंह का स्वागत सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर किया और श्री सिंह ने इंडिया के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए जनता से अपील की एवं झरिया उपर कुली में डोर टू डोर प्रचार प्रसार भी किया।

धनबाद लोकसभा के झरिया के नई दुनिया टैक्सी स्टैंड 4 नंबर में कांग्रेस नेता सह बी.जे.के.एम.एस के महामंत्री रणविजय सिंह का आगमन हुआ।श्री सिंह का स्वागत सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर किया एवं श्री सिंह ने नूक्कड़ सभा को संबोधित किया और इंडिया के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए जनता से अपील की।

Related posts