भाजपा प्रत्याशी मनीष जयसवाल के पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

मुकेश कुमार

भुरकुंडा।हजारीबाग लोकसभा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने शुक्रवार को भाजपा भदानीनगर और भुरकुंडा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान जगह-जगह पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। साथ ही कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

जिनका मनीष जायसवाल ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मनीष जायसवाल ने केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।वहीं भाजपा और आजसू के कार्यकर्ताओं ने मतकामा चौक से भुरकुंडा बाजार तक पदयात्रा निकाली। ढोल नगाड़ों और पार्टी के झंडे के साथ काफी संख्या में लोग शामिल हुए। वहीं बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं मनीष जायसवाल ने लोगों से भरी मातों से जीत दिलाने कि अपील भी की। मौके पर राधेश्याम अग्रवाल, रणंजय कुमार उर्फ कुण्टू बाबू, सुखदेव प्रसाद, भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष सतीष मोहन मिश्रा, योगेश दांगी, सागर कुमार दांगी, विजय साहू, दिलीप दांगी, विश्वरंजन सिन्हा,राकेश सिन्हा, मुखिया ब्यास पांडे, इमरोज खान,अंजु देवी, लक्ष्मी देवी,बाबुलाल नायक सहित अन्य लोग शामिल थे।

Related posts