मेदिनीनगर: पांडू थाना क्षेत्र के कजरु कला गांव निवाशी विजय राम की पत्नी मुनिया देवी उम्र 30 वर्ष की जहरीला सांप के काटने के कारण मौत हो गई।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया की सोमवार की सुबह मुनिया देवी घर के बाहर आंगन में सोई हुई थी। इसी बीच जहरीला सांप ने उसे काट दिया।जिसमे उसकी स्थिति गंभीर हो गई।इसके बाद परिजनों के द्वारा मुनिया देवी को इलाज के लिए पांडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सको ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मुनिया देवी की मौत हो गई। उसके मौत के बाद अस्पताल कर्मियों के द्वारा इस घटना की जानकारी शहर थाना की पुलिस को दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंची।उससे पहले परिजन मुनिया देवी के शव को दाह संस्कार के लिए अपने घर लेकर चले गए थे। बताते चलें कि सदर अस्पताल में दुर्घटना होने पर यदि किसी व्यक्ति की मौत होती है तो अस्पताल के कर्मियों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी जाती हैं। परंतु सोमवार की सुबह शहर थाना की पुलिस मुनिया देवी का शव की जांच पड़ताल करने सदर अस्पताल पहुंची तो उन्हें अस्पताल कर्मियों द्वारा शव के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं दिया गया। अस्पताल कर्मियों की लापरवाही की वजह से आए दिन पुलिस कर्मियों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। लापरवाही यह है कि सदर अस्पताल में यदि कोई मरीज भर्ती होता है तो अस्पताल कर्मी परिजन का मोबाइल नंबर नहीं लिखते हैं। जिसके वजह से कई बार इस तरह की घटना सामने आ रहे हैं।
जहरीला सांप के काटने पर 30 वर्षीय महिला की मौत
