छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने एनडीए प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के समर्थन में किया रोड शो, लोगों से विजयी बनाने की अपील

जमशेदपुर : झारखंड राज्य के लौहनगरी जमशेदपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साईं ने गुरुवार को एनडीए प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान साकची बोधि मंदिर से निकला रोड शो शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए एग्रिको मैदान में सम्पन्न हुआ। जिसमें भाजपाइयों की भारी भीड़ देखी गई। वहीं रोड शो के माध्यम से सीएम ने जनता जनार्दन से सम्पर्क कर राष्ट्रवादी पार्टी भाजपा और एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर भारी मतों से जमशेदपुर संसदीय सीट पर पुनः कमल खिलाकर भाजपा के प्रचंड विजय के संकल्प को पूर्ण करने की अपील भी की। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ता रोड शो में शामिल होने के लिए अपने अपने मंडलों से बाइक रैली लेकर बोधी मंदिर के पास पहुंचे थे। मौके पर महानगर जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, नंदजी प्रसाद, कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, भाजपा नेता अनिल मोदी, मीडिया प्रभारी प्रेम झा, अभय सिंह, नीरज सिंह, शंकर रेड्डी समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts