झारखंड के मंत्री और विधायक का डकैत माफिया से है सांठगांठ – देवेन्द्र सिंह 

– भुक्तभोगी एमबी ज्वेलर्स के मालिक से मिलकर ली घटना की जानकारी

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा के प्रत्याशी रहे देवेंद्र सिंह ने एमबी ज्वेलर्स के मालिक सुरेश जैन के सोनारी स्थित दुकान में पहुंचकर दिनदहाड़े हुई डकैती की घटना की जानकारी ली। इस दौरान दुकानदार ने कहा कि सभी डकैत घातक हथियारों से लैस थे और स्टैंड गन दिखाकर लाखों रुपए का सोना लूट लिया। मगर आश्चर्य की बात यह है कि घटना दिनदहाड़े मेन रोड पर घटित हुई। साथ ही लोग यह भी बता रहे हैं कि 50 मीटर की दूरी पर पुलिस की गाड़ी खड़ी थी। मगर शोर मचाने पर भी पुलिस नहीं आई। वहीं देवेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि झारखंड में झामुमो एवं कांग्रेस की सरकार है। जमशेदपुर के मंत्री कांग्रेस के हैं। यही के विधायक है। प्रत्येक दिन हत्या, लूट, छिनतई जैसे वारदात हो रहे है। शासन एवं सरकार सोई हुई है। सरकार में बैठे मंत्री और विधायक डकैत माफिया से साठ गांठ बनाए हुए है। तभी इस प्रकार की घटनाएं प्रतिदिन हो रही है। उन्होंने कहा कि अभिलंब डकैतों को गिरफ्तार कर सोने की रिकवरी होनी चाहिए। इस प्रकार प्रतिदिन गिरती हुई कानून व्यवस्था पर भारतीय जनता पार्टी चुप नहीं रहेगी। और तो और बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Related posts