अज्ञात अपराधियों ने व्यक्ति को मारी गोली इलाज के दौरान मौत

मेदिनीनगर : पाटन थाना क्षेत्र के स्नोर गांव निवाशी जोगेंद्र यादव उम्र 40 वर्ष को अज्ञात अपराधियों ने शुक्रवार की शाम गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी पाटन थाना की पुलिस को दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल पहुंचाया।

जहां इलाज के क्रम में व्यक्ति की मौत हो गई।वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि योगेंद्र यादव शुक्रवार की शाम अपने घर के पास दो मुहान के पास खड़े थे।इसी बीच अज्ञात अपराधी वहा पहुंचे और योगेंद्र से झगड़ा करने लगे। झगड़ा होने के बाद बाइक पर सवार एक युवक ने हथियार निकाल कर योगेंद्र यादव को गोली मार दी। जिसमें जोगिंदर घायल हो गया।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि पाटन थाना की पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा गया है।जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

Related posts