आम के पेड़ से गिरकर 30 वर्षीय व्यक्ति घायल स्थिति गंभीर

मेदिनीनगर : मनातू थाना क्षेत्र के मध्या गांव निवासी सोहर भुइयां के पुत्र सरवन कुमार उम्र 30 वर्ष शुक्रवार की सुबह आम के पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि सरवन कुमार शुक्रवार की सुबह अपने आम के पेड़ से आम तोड़ने पेड़ पर चढ़ा था।

इसी बीच आम तोड़ने के क्रम में पेड़ से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद परिजन सरवन को इलाज के लिए मनातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद वहां के चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मेदनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।सदर अस्पताल में इलाज के बाद भी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।वही घटना की जानकारी मिलने पर घायल के अन्य परिजन सदर अस्पताल पहुंच कर अपने देखरेख में घायल का इलाज करवा रहे है।

Related posts