जनशक्ति दल के महाजुटान कार्यक्रम में आधी आबादी का दिखा दबदबा

आज के युग मे नारी के बिना जीवन का तारण नहीं है नारी जहां मां होती है वहाँ बहन, पत्नी व बेटी होती है. वह हर रूप में पूजनीय होती है: सूरज महतो

कतरास: जनशक्ति दल के महाजुटान कार्यक्रम की दूसरी कड़ी में रविवार 16 जून को काको स्थित प्रधान कार्यालय में आधी आबादी का दबदबा देखने को मिला। दूसरे दिन बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों व वार्ड के मुहल्लों से सैंकड़ों महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम को जनशक्ति दल के अध्यक्ष सह बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के भावी विधायक प्रत्याशी सूरज महतो ने संबोधित किया। हांथ जोड़कर उन्होंने महिला शक्ति को प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति के कई अवतार हैं। आज के युग में नारी के बिना जीवन का तारण नहीं है। नारी जहां मां होती है, वहां बहन, पत्नी व बेटी होती है। वह हर रूप में पूजनीय है। उन्होंने कहा कि महिलाएं शक्ति का भी प्रतीक हैं। अगर वे मन में ठान लें, तो अपने विचारों को हकीकत में बदलने के लिए स्वर्ग और नर्क को हिला सकती हैं। श्री महतो ने कहा कि जरूरत पड़ने पर बुराई रूपी महिषासुर को नाश करने नारी दुर्गा का रूप भी धारण कर सकती है। श्री महतो ने कहा कि आज बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में चारो ओर बुराई का बोलबाला है। इसे समाप्त करने के लिए नारी शक्ति को आगे आना होगा। श्री महतो ने कहा कि बाघमारा में व्यवस्था परिवर्तन के उनकी इस लड़ाई में साथ देना होगा। श्री महतो ने जनशक्ति दल के सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए कहा आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने 15 जून को चुनावी रणनीति की तैयारियों का शंखनाद कर दिया है। पंचायत, वार्ड व बूथ स्तर जाकर अभियान को धार देने की जरूरत है। इसमें महिला सदस्यों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा महिला सदस्य अपने अपने मोहल्ले के घरों में जाकर उस घर की महिलाओं के साथ बैठे, उनकी समस्या को जाने तथा संगठन के विचारों से अवगत करवाएं। उन्होंने कहा कि फिरका परस्त ताकतों से बचने की जरूरत है। श्री महतो ने साफ लफ्ज़ों में कहा कि उनकी लड़ाई जात पात, ऊंच नीच, बाहरी भीतरी करने वालों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि आसन्न विधानसभा चुनाव में जीत मिली सबसे बहले बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराना, महिलाओं को सुरक्षा प्रदान कराना, क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा आदि को सशक्त करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। श्री महतो ने महिला सदस्यों से कमर कस मैदान में कूदने का आह्वान किया। कार्यक्रम शामिल महिलाओं ने सूरज महतो के समर्थन जोर जोर से नारे लगाए, जिससे पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा।

Related posts