चाईबासा टोंटो जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई आमने-सामने मुठभेड़, महिला समेत चार नक्सली ढेर, दो गिरफ्तार 

जमशेदपुर : पश्चिम सिंहभूम जिला चाईबासा में सोमवार की सुबह गुवा थाना अंतर्गत लिपुंगा में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक महिला चार माओवादी मारे गए। उक्त जानकारी पुलिस अधिकारियों ने दी है। मामले में अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ चाईबासा टोंटो और गोइलकेरा के बीच हुई है। वहीं झारखंड पुलिस महानिरीक्षक अमोल वी होमकर ने बताया कि मुठभेड़ में चार माओवादी मारे गए हैं। जबकि दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पूरे इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस बल द्वारा एक सबजोनल कमांडर और एक एरिया कमांडर समेत एक महिला नक्सली को भी मार गिराया गया है। जबकि एक महिला नक्सली समेत 2 नक्सलियों को गिरफ्तार भी किया गया है। जिसकी पुष्टि चाईबासा के एसपी आशुतोष शेखर ने की है। वहीं उन्होंने कहा कि जिले के गुवा थाना अंतर्गत जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच आमने-सामने मुठभेड़ हो गई। जिसमें नक्सलियों को भारी नुकसान भी हुआ है। साथ ही उन्होंने बताया कि घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और नक्सली सामग्री भी बरामद की गई है।

Related posts