भाजपा कदमा मंडल ने बलिदान दिवस के रुप में मनाई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि 

जमशेदपुर : भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में मंडल के सभी बूथों पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान भाजपाइयों ने उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। मौके पर भाजपा झारखंड प्रदेश मंत्री नन्द जी प्रसाद, मंडल महामंत्री अजय झा, भोला शर्मा, बर्मा प्रसाद, कार्तिक गोप, डीएन सिंह, केएन ओझा, राजेश सोनकर, विक्की यादव, मनोज कुमार सिंह, संजय शर्मा, बिनोद रजक, ओम प्रकाश, पवन दूबे, सुनीता शर्मा, खुशी ओझा, साहिल यादव, मोहन दुबे, गुड्डी देवी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts