पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल से रिहा होने पर झामुमो ने जश्न मनाया मिठाई बाटी

बड़कागांव फोटो मिठाई खिलाते लोग

बड़कागांव :झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व सीएम हेमंत सोरेन का जमानत मिलने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सह झारखंड श्रमिक संघ जिला सचिव संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़कागांव मुख्य चौक पर आतिशबाजी कर एवं मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया । संजय सिंह ने कहा सच्चाई श्री सदैव जीत हुई है, सत्य कभी हार नहीं सकता है ।भले देर हो सकता है लेकिन झुक नहीं सकता है। झमन प्रसाद ने कहा झारखंड मुक्ति मोर्चा के सरकार झारखंड में जब से बना है हमेशा गरीब आदिवासी को सीधे तौर पर लाभ मिला है।वहीं कार्यकर्ताओं द्वारा नारा लगाया गया की शिबू सोरेन हेमंत सोरेन और मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पक्ष में नारे लगाए। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह झारखंड श्रमिक संघ जिला सचिव संजय सिंह ,पूर्व केंद्रीय सदस्य झमन प्रसाद, जिला सोशल मीडिया प्रभारी संजय भुईयां प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुइयां,मुखिया इलियास अंसारी ,विशेश्वर राम ,नंदकिशोर भुईयां, सूरज वर्मा ,शंकर साव ,घनश्याम महतो,कृष्ण प्रजापति, प्रभु राम ,मो हेशाम इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Related posts