जायन्ट्स ग्रुप गढ़वा सहेली ने शनि देव मंदिर में किया खिचड़ी प्रसाद वितरण

 

गढ़वा: जायन्ट्स ग्रुप का गढ़वा सहेली के द्वारा स्थानीय चौधरान बाजार में स्थित शनि देव मंदिर में खिचड़ी प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सहेली ग्रुप के अध्यक्ष रंजना जायसवाल ने की इस मौके पर जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन आठ के पूर्व यूनिट डायरेक्टर सह गढ़वा सहेली ग्रुप की फाउंडर अध्यक्ष रश्मि गुप्ता, फेडरेशन के पूर्व पदाधिकारी सह सहेली ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष सीमा केसरी सहित सहेली गढ़वा के पूर्व अध्यक्ष माला केसरी, लता गुप्ता एवं निवर्तमान अध्यक्ष रितु जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित थी। आज का खिचड़ी प्रसाद वितरण के अवसर पर बोलते हुए पदाधिकारी ने कहा कि सभी लोगो को ऐसा कार्यक्रम आयोजित कर प्रसाद के बहाने ही सही जरूरतमंदों को भोजन कराकर पुण्य का भागी बनना चाहिए। आज के कार्यक्रम गढ़वा सहेली की निवर्तमान अध्यक्ष रितु जायसवाल थी इसके लिये सभी सदस्यों ने उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर उपरोक्त पदाधिकारियों के अलावा जायन्ट्स गढ़वा सहेली की उपाध्यक्ष संध्या केशरी, प्रशासनिक निदेशक रीमा स्वरूप, विमला केशरी, वर्षा अग्रवाल, मधुबाला गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित थी।

Related posts