टेंपो के धक्के से 50 वर्षीय व्यक्ति घायल, स्थिति गंभीर

मेदिनीनगर : सदर थाना क्षेत्र के पोखरहा में सड़क दुर्घटना में पांडू थाना क्षेत्र के ग्राम सिलदीली गांव निवाशी उदय प्रजापति उम्र 50 वर्ष मंगलवार की शाम गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस घटना के बारे में घायल उदय प्रजापति ने बताया कि मंगलवार की शाम वह अपने घर से बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदार के शादी में सदर थाना क्षेत्र के भैसाखुर मंदिर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में अज्ञात टेंपो ने पीछे से उन्हें धक्का मार दिया। जिसमें बाइक से गिरकर उदय प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद भी उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर घायल के परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल का इलाज करवा रहे हैं।

Related posts