बर्मामाइंस में पुराने विवाद को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने शव के साथ किया प्रदर्शन 

 

जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना अंतर्गत कैरेज कॉलोनी स्थित मैदान में पुराने विवाद को लेकर मंगलवार की रात्रि बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती निवासी युवक शुभम कुमार को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। गोली शुभम के सर के बीचोंबीच मारी गई थी और जो दूसरी तरफ से निकल गई। मामले में बताया जा रहा है कि कैरेज कॉलोनी फुटबॉल मैदान के पास मृतक शुभम अपने साथी सागर, पवन और सलिल के साथ शराब पी रहा था। इस दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। इसी बीच सलिल ने अपने कमर से पिस्तौल निकाली और उसके सर में सटाकर गोली मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद उसे छोड़कर सभी वहां से फरार हो गए। जबकि घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मिलने के बाद पहुंची और उसे अस्पताल लेकर पहुंची। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पुलिस घटना में शामिल युवकों की पहचान कर गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। पता चला है कि मृतक शुभम पहले बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी में ही रहता था। उसके साथ शराब पीने वाले सागर, पवन और सलिल सभी दोस्त हैं। मगर इनके बीच विवाद किस चीज को लेकर हुआ है, यह बात सामने नहीं आई है। पुलिस उन कारणों का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है। वहीं थाना प्रभारी अलोक दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुभम को एक गोली मारी गई है। किसी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। दूसरी तरफ पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने बस्ती वासियों के साथ थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन भी किया। इस दौरान वे हथियारों की गिरफ्तारी की मांग भी कर थे।

Related posts