मुकेश कुमार भारतीय मजदूर संघ के बने मंत्री और शिव कुमार बने 

 

टंडवा: सी.सी.एल. कोलियरी कर्मचारी संघ की 28वीं द्विवार्षिक अधिवेशन, ऑफिसर्स क्लब में सम्पन्न हुआ।इस अधिवेशन मे अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के संगठन मंत्री अशोक मिश्रा, पूर्वी मध्य क्षेत्र के प्रभारी धर्मदास शुक्ला, झारखण्ड प्रदेश महामंत्री राजीव रंजन सिंह, अ. भा. ख. म. संघ के मंत्री मनोज कुमार रजक, झारखंड प्रदेश संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार उपस्थित थे। सी. सी. एल. कोलियरी कर्मचारी संघ के नवमनोनित कमिटी में आम्रपाली चन्द्रगुप्त क्षेत्र से मुकेश कुमार को मंत्री एवं शिव कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष मनोनित किये गये। इनके मनोनयन पर मगध से नीरज कुमार सिंह, शशि भूषण तिवारी और आम्रपाली श्याम सुन्दर गुप्ता, रविकांत कुमार, अभिषेक कुमार, दीपक यादव, प्रभु महतो बधाई दी। इस मौके पर शिव कुमार सिंह ने कहा कि संगठन ने जिस तरह मुझ पर विश्वास किया है उसपर मुझे निष्ठा से निभायेगे और मजदूरों के हित निरंतर कार्य को जारी रखेगे! फोटो

Related posts