समाज सेवी शह होम्योपैथिक चिकित्सक की आकस्मिक निधन पर लोगों की उमड़ी भीड़

 

मेदिनीनगर: शहर थाना क्षेत्र के नई मोहल्ला निवासी समाजसेवी शह होमियोपैथिक डॉक्टर कृष्णा राम उम्र 82 वर्ष का बुधवार की दोपहर 2:00 बजे अकास्मिक निधन हो गया। कृष्णा राम 82 वर्ष के थे। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे।इसी बीच बुधवार की दोपहर करीब 2:00 बजे उनकी आकस्मिक निधन हो गई। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके घर पर जान पहचान सगे संबंधी व आस पड़ोस के लोगों की भीड़ उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ी।उनका अंतिम संस्कार गुरुवार की सुबह बेलवाटिकर पंपू कल समशान घाट पर किया गया। उनके अंतिम यात्रा में सैकड़ो लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी।मौके पर उपस्थित राजद के प्रदेश महासचिव अरुण चंद्रवंशी ने कहा कि उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। मौके पर चंद्रवंशी समाज के जिला अध्यक्ष विक्की चंद्रवंशी, सुमित कुमार उर्फ अप्पू,राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक कुमार चंद्रवंशी, समाज सेवी विजय चंद्रवंशी, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महावीर चंद्रवंशी, आजशु पार्टी के केंद्रीय सदस्य सतीश कुमार चंद्रवंशी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, प्रोफेसर एम राम सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts