अज्ञात वाहन के धक्के से 5 वर्षीय बच्ची घायल

 

मेदिनीनगर: सदर प्रखंड के कौड़ियां गांव निवाशी समीम अंसारी की पुत्री रहिना खातून उम्र 5 वर्ष रविवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया की रविवार की दोपहर रहिना खातून अपने भाई आफताब अंसारी के साथ बाइक पर सवार होकर मेदिनीनगर जा रही थी।इसी बीच रास्ते में चियांकी हवाई अड्डा के पा अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार फरार हो गया।इसके बाद स्थानीय लोगो के द्वारा घायल रहिना खातून को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद भी बच्ची की स्थिति गंभीर बनी हुई है।वही घटना की जानकारी मिलने पर घायल के परिजन अस्पताल पहुंच कर अपने देखरेख में घायल बच्ची का इलाज इलाज करवा रहे है।

Related posts