यह बजट देश के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक अदभुत कदम – डीडी त्रिपाठी 

 

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डीडी त्रिपाठी ने वर्ष 2024-25 के वार्षिक भाजपा नित सरकार द्वारा पेश बजट को सर्वांगीण विकास की दिशा में एक अदभुत कदम बताया है। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि देश आज जिस चुनौतियों से गुजर रहा है। उसमें युवाओं की ऊर्जा का सही आकलन कर सही परिप्रेक्ष्य में उपयोग करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री के विजन को साकार करने वाला यह बजट है। जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पटल पर उतारा है। उन्होंने कहा कि इस बजट में यदि रीजन है तो विजन भी है। साथ ही पवित्र सोच के साथ राष्ट्र की विकास की जो अवधारणा का खाका वित्त मंत्री ने खींचा है वह युवाओं, महिलाओं, किसानो, कामगारों, छोटे उद्योगों और आधारभूत संरचना के हित को साधने वाला है। उन्होंने कहा कि देश की जीडीपी को स्थिर रखते हुए पूरे विश्व में भारत को आर्थिक शक्ति बनाने के लिए यह बजट अभूतपूर्व है। परिवर्तन अपने साथ कई चुनौतियों को जन्म देता है। मगर इसके लिए इच्छाशक्ति और समर्पण की जरूरत होती है और जो इस बजट में दिखता हैं। उन्होंने देश के समग्र विकास के लिए इस बजट को एक बुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति और विकास के लिए उठाए गए कदमों को कड़वी दवा के रूप में देश की जनता को स्वीकार करना चाहिए। देश के प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री को आभार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि यह जन आकांक्षाओं का बजट है। यदि इसे मूर्त रूप में धरातल पर उतारा गया तो भारत को विकसित राष्ट्रों में सम्मिलित होने का जो स्वप्न है उसे पूरा करने के लिए यह बजट आधार स्तंभ होगा।

Related posts