3 माह से बिहार का युवक लापता, उसे खोजने के लिए दर दर भटक रहे हैं माता-पिता

 

मेदिनीनगर: बिहार राज्य के जमुई जिला निवासी चेतन ठाकुर और उनकी पत्नी बुधवार को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे थे। वह दोनों एक बच्चे का फोटो लिए हुवे थे। पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उनका बेटा संजय ठाकुर 3 महीने से लापता है। उन्होंने बताया कि कुछ महीना पहले हमलोग मजदूरी करने पश्चिम बंगाल गए थे। इसी क्रम में मेरा बेटा लापता हो गया। बहुत खोजबीन के बाद भी संजय का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। हाल में पता चला कि संजय पलामू जिला के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में इधर-उधर भटक रहा है। हमलोग उसका पता करने मोहम्मदगंज पहुंचे तो वहां उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया। इसके बाद हमलोग मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे है की कहीं संजय अस्पताल में तो भर्ती नहीं है। इसी तरह लापता के परिजन संजय ठाकुर को खोजने के लिए दर दर की ठोकर खा रहे हैं। उन्होंने पलामू पुलिस और आम जनों से आग्रह किया है कि यदि कहीं भी यह युवक नजर आए तो इसकी सूचना तुरंत मोबाइल नंबर8250644541,8116913845 पर दे। पता देने वालों को उचित इनाम दिया जाएगा।

Related posts