उत्क्रमित उच्च विद्यालय इचाक खुर्द में बाल संसद का गठन आयुष राज बने प्रधानमंत्री और रणधीर उप प्रधान मंत्री

सिमरिया : प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय इचाक खुर्द में बाल संसद गठन किया गया। बाल संसद गठन को लेकर चुनाव पर्यवेक्षक धर्मेंद्र नाथ शर्मा कुल रंजन एक्का और रामबचन दांगी की देखरेख में हुए चुनाव कराया गया। चुनाव के पश्चात गणना पदाधिकारी चंद्रदीप शर्मा,ह किशोरिकांत शर्मा, मोहम्मद इकबाल और अनिल सिंहा द्वारा मतो की गिनती की गई। जिसमें में आयुष राज अपने प्रतिद्वंदी रिशु कुमार को 8 मतों से पराजित कर प्रधानमंत्री बने, वही रणधीर कुमार अपने प्रतिद्वंदी मोहम्मद कैफ को 64 वोटो से पछाड़कर उप प्रधानमंत्री बने। चुनाव के बाद मंत्रिमंडल का गठन किया गया।

मंत्रिमंडल में शिक्षा मंत्री चांदनी कुमारी, उप मंत्री रितिका कुमारी, पोषाहार मंत्री ऋतुराज उप मंत्री धीरज कुमार ,अंजली कुमारी, खुशी कुमारी, स्वच्छता मंत्री शोएब अंसारी उप मंत्री मोहम्मद आरिफ, पंकज कुमार, चांदनी कुमारी प्रार्थना मंत्री अनु कुमारी उप मंत्री पुष्कर कुमार, दीपिका कुमारी, जल मंत्री गुलशन कुमार, उप मंत्री शुभम कुमार, लक्ष्मी कुमारी, सूचना मंत्री आदर्श कुमार उप मंत्री दिव्यांशु कुमार खेल मंत्री नमन कुमार उप मंत्री प्रिंस कुमार, विशाल कुमार, अलका कुमारी, सबीहा खातून सांस्कृतिक मंत्री समीक्षा कुमारी उप मंत्री नुसरत प्रवीण विद्यालय संसाधन सुरक्षा मंत्री रिशु कुमार को बनाया गया।

प्रधानाध्यापक शंकर कुमार ने बताया की बाल संसद गठन के बाद सभी छात्र अपने दायित्व के प्रति सजग रहते है।मंत्रिमंडल छात्र और शिक्षक के बीच एक सशक्त कडी का काम करता है। जिससे विद्यालय मे पठन पाठन और अनुशासन का पालन होता है।

Related posts