बाबा बुढ़वा महादेव बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र पर हमेशा अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें : रोशन लाल चौधरी

 

संजय सागर

बड़कागांव :प्रसिद्ध शक्तिपीठ रजरप्पा से प्राचीन बुढ़वा महादेव महूदी पहाड़ (बड़कागांव)के लिए भैरवी नदी से पवित्र जल उठाकर पैदल 108 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा कर बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गावो के श्रद्धालु बड़कागांव के प्राचीन शिव धाम बुढ़वा महादेव महूदी पहाड़ मे जलाभिषेक किया। इस पावन अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रौशनलाल चौधरी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के कांवरिया भाई बहनों को सबसे पहले अपने पैतृक आवास मे सभी को फल, चना, गुड़, सरबत और पानी की समुचित व्यवस्था कर लोगों की अपने हाथों से सेवा कर गंतव्य की ओर रवाना किया। तत्पश्चात रात मे बरककाना से भुरकुंडा तक कांवरियों के लिए रात्रि विश्राम और भोजन की उत्तम प्रबंध कर खुद देर रात्रि तक लोगों को देखभाल करते रहें। दूसरे दिन भुरकुंडा के मतकमा चौक के राजनंदनी मैरेज हॉल मे सभी के लिए भोजन की उत्तम प्रबंध कर स्वयं श्रद्धालुओं को सेवा की। मौके पर उनके साथ मुख्य रूप से आजसू पार्टी के रामगढ़ जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार दांगी, आजसू पार्टी के हज़ारीबाग जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार महतो, जिला सचिव, गिरेंद्र कुमार दांगी, प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा, प्रखंड प्रवक्ता तापेश्वर कुमार “तापस'”,प्रखंड उपसचिव घनश्याम कुमार दांगी, मुरली कुमार, बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष दिनेश कुमार मेहता, प्रखंड युवा सचिव, पप्पू कुमार दांगी सुरेश प्रसाद दांगी,चिंतामणि महतो, जगदीश महतो, बीजू दांगी, टिकेंद्र कुमार मेहता, श्रीराम वर्मा बलराम दांगी,उनके साथ हमेशा सेवा मे तत्पर रहे।

Related posts