मुखिया अनुज त्रिपाठी ने झंडोतोलन कर पलामू वाशियो को दी शुभकामनाएं

 

मेदिनीनगर: सदर प्रखंड के राजवाडीह पंचायत भवन में अधिवक्ता शह मुखिया अनुज कुमार त्रिपाठी ने 78 वा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्रामीणों की उपस्थिति में झंडोतोलन किया।झंडोतोलन के बाद मुखिया ने लोगो के बीच मिठाई बांट कर पलामू वाशियो को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।वही मौके पर उपस्थित मुखिया त्रिपाठी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश में राष्ट्रीय अवकाश के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन भारत के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी जाती है जिनके त्याग और बलिदान के चलते भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली थी। देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी को पाने के लिए लंबा संघर्ष किया था।यह आज़ादी हमें 200 सालों की यातना, उत्पीड़न, युद्ध और बलिदान के बाद 15 अगस्त, 1947 को मिली. ब्रिटिश कोलोनियल शासन से कड़ी मेहनत से हासिल की गई यह आजादी लोकतंत्र का जश्न है. यह भारत के इतिहास में एक नये युग की शुरुआत का प्रतीक है।

Related posts