भाजपा नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री का किया गया पुतला दहन

 

संजय सागर

बड़कागाँव : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार बडकागांव पश्चिमी मंडल अध्यक्ष आदित्य साहू सोनी एवं बडकागांव पूर्वी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन बडकागांव में किया गया.

भाजपा पूर्वी मंडल के अध्यक्ष खेमलाल महतो ने बताया कि भारतीय युवा मोर्चा द्वारा 23 अगस्त को आक्रोश रैली में झारखंड सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर आंसू की गोले, लाठी चार्ज,पानी की फुहार से बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की गई थी . पुतला दहन के दौरान मौके पर पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य साहु सोनी, पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, महामंत्री नरसिंह प्रसाद, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश यादव, किशोर राणा, उदय महतो, सत्यजित विद्यालंकार, अनुज यादव, रंजित कुमार , सत्यदेव कुमार , धनेश राम, सीताराम राणा, भीखन महतो, छत्रधारी राणा, किशोर महतो, जयकिशन कुमार, रवि कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे.

Related posts

Leave a Comment