बड़कागांव में खेलो झारखंड तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

 

संजय सागर

बड़कागांव :खेलो झारखंड कार्यक्रम का तीसरा और अंतिम दिन का अंडर- 19 के लिए खेल प्लस टू उच्च विद्यालय बड़कागांव के मैदान में खेला गया। विभिन्न स्पर्धाओं में स्कूली बच्चों ने जोरदार आजमाइश की और अपने खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। तीन दिनों की चली प्रतियोगिता में पीएम श्री मध्य विद्यालय बड़कागांव के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 62 पदक जीते और ओवरऑल चैंपियन रहा।

कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक प्रहलाद गुप्ता ने किया एवं बच्चों के लिए ग्लूकोज, दवाईयां के साथ-साथ तीनों दिन भोजन का भी प्रबंध किया गया। आज के स्पर्धा में जो विजेता घोषित हुए उनमें बालक वर्ग में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्लस टू हाईस्कूल बड़कागांव विजेता रहा वही वॉलीबॉल बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बड़कागांव की टीम विजय रही। कबड्डी बालक वर्ग में प्लस टू हाई स्कूल बड़कागांव एवं बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बड़कागांव की टीम ने बाजी मारी। ऊंची कूद बालक वर्ग में नीरज कुमार प्लस टू हाई स्कूल हरली वहीं बालिका वर्ग में रेखा कुमारी प्लस टू हाई स्कूल बड़कागांव विजय रही। लंबी कूद स्पर्धा में नीरज कुमार प्लस टू हाई स्कूल हरली एवं हिरण कुमारी कस्तूरबा बालिका विद्यालय बड़कागांव ने अपने-अपने वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। भाला फेक में उज्जवल कुमार राणा प्लस टू उच्च विद्यालय हरली एवं रानी कुमारी प्लस टू उच्च विद्यालय बड़कागांव ने सफलता हासिल की वही गोला फेक प्रतियोगिता में सोनू कुमार प्लस टू उच्च विद्यालय बड़कागांव सफल रहे। चक्का फेंक स्पर्धा में मुनिका कुमारी कस्तूरबा बालिका विद्यालय बड़कागांव वहीं बालक वर्ग में गोपाल कुमार राणा प्लस टू उच्च विद्यालय बड़कागांव में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एथलीट्स के अंतर्गत 100 मी बालिका वर्ग दौड़ में सीता कुमारी प्लस टू उच्च विद्यालय हरली एवं बालक वर्ग में रंजन कुमार प्लस टू उच्च विद्यालय बड़कागांव सफल रहे। 200 मी दौड़ में बालक वर्ग के लिए आशीष कुमार प्लस टू उच्च विद्यालय हरली एवं बालिका वर्ग के लिए उषा कुमारी कस्तूरबा बालिका विद्यालय बड़कागांव ने बाजी मारी। 400 मीटर लंबी दौड़ में धर्मनाथ कुमार प्लस टू हाई स्कूल बड़कागांव एवं रिंकी कुमारी कस्तूरबा बालिका विद्यालय बड़कागांव सफल रहे। 800 मीटर, 3000 मी एवं 4000 मीटर दौड़ में क्रमशः 800 और 3000 मीटर में मोनिका कुमारी प्लस टू हाई स्कूल बड़कागांव एवं 4000 मीटर में पलकों कुमारी प्लस टू हाई स्कूल बड़कागांव विजय रही। मौके पर बीपीएम प्रहलाद गुप्ता, बड़कागांव उप प्रमुख वचन देव कुमार, पंचायत समिति सदस्य सांढ के उपेंद्र कुमार,शिक्षक चेतलाल राम, देवेंद्र कुमार, कमलेश कुमार श्रीवास्तव, रवि कुमार रवि, जय प्रकाश दास, रूपा कुमारी बसंती देवी चंद्रावती वर्मा, जमशेद अंसारी, अवधेश कुमार, रवि शंकर पाठक, तरेसा किंडो, अमित सागर, अनिल कुमार, अमित कुमार, वीरेंद्र राम, श्रीकांत निराला, अवध किशोर यादव, श्रीनिवास, रेखा कुमारी,बीआरसी कमी शंभू शरण दास, सागर कुमार गुप्ता, राजकुमार, तीरंदाजी कोच अमित कुमार सिंह आदि दर्जनों लोग शामिल हुए।

Related posts

Leave a Comment