– स्वास्थ्य मंत्री ने मामले पर संज्ञान लेते हुए डीसी से तीन दिनों के अंदर जांच कर क कही कार्रवाई की बात
जमशेदपुर : साकची स्थित एमजीएम अस्पताल के
इमरजेंसी वार्ड में इलाजरत गम्हरिया निवासी 50 वर्षीय महिला वैशाली शनिवार की सुबह लगभग 4 बजे अपने बेड से नीचे गिर गई। जिसके बाद उसपर दो ऑक्सीजन जंबो सिलेंडर गिर गया। जिससे उसके सर पर गंभीर चोट आई। वहीं इलाज के क्रम में सुबह लगभग 10:30 बजे उसकी मौत भी हो गई। मामले में मृतक के बेटे गुरुचरण ने बताया कि उसकी मां की तबीयत खराब थी। जिसे लेकर वह बुधवार को एमजीएम अस्पताल पहुंचा और उसे भर्ती कराया। वहीं अहले सुबह चार बजे वह अचानक छटपटाने लगी। जिसके कारण वह बेड के नीचे गिर गई और उनके ऊपर ऑक्सीजन का सिलेंडर गिर गया। जिससे उनके हाथ और सर में चोट लगी। इस दौरान उसका इलाज भी किया गया। मगर उसे बचाया न जा सका। जबकि मामले में अधीक्षक डॉ रविंद्र कुमार ने कहा कि मृत महिला का मल्टी ऑर्गन फेल था। उनकी स्थिति गंभीर थी और जिससे उसकी मौत हुई है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कई बार उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृत्यु के बाद महिला को उसके परिजन घर लेकर चले गये। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर जिले के डीसी से तीन दिनों के अंदर मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है।