टाटा स्टील जमशेदपुर प्लांट में 17.89 प्रतिशत पर प्रबंधन और यूनियन के बीच हुआ बोनस समझौता

 

कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम 4 लाख और न्यूनतम 38 हजार, 168.5 करोड़ की बोनस राशि बंटेंगे 27454 कर्मचारियों के बीच

 

जमशेदपुर : देश के सबसे बड़े स्टील उत्पादन निर्माता कंपनी टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में सोमवार बोनस समझौता की घोषणा हो गई। मौके पर एमडी सह सीईओ टीवी नरेंद्रन के अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष शैलैश सिंह और महामंत्री सतीश सिंह भी मौजूद थे। जिसमें इस 17.89 प्रतिशत बोनस पर यूनियन और प्रबंधन के बीच सहमति बनी है। इस दौरान टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने प्रबंधन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी बेहतर बोनस दिया गया है। पिछले साल प्रबंधन का लाभांश 50 प्रतिशत घटने के बाद भी एक संतुलित बोनस पर समझौता हुआ है। जिससे कर्मचारियों के बीच लगभग 168.5 करोड़ रुपए बाटेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि वर्तमान में जमशेदपुर के सभी डिवीजन में कुल 27,454 कर्मचारी कार्यरत हैं। पुराने स्टील वेज कर्मियों को अधिकतम 4 लाख 9462 और एनएस ग्रेड के कर्मियों को न्यूनतम 38,203 रुपए बोनस के रूप में मिलेंगे। वहीं एनएस ग्रेड के पुराने कर्मियों को 1,13, 500 रुपये बोनस के रूप में दी जाएगी। बोनस समझौता के बाद टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय में जश्न का माहौल था। बताया जा रहा है कि आगामी 13 सितंबर तक बोनस की राशि सभी कर्मियों के खाते में हस्तांतरित कर दी जाएगी।

Related posts

Leave a Comment