पलामू को अधिकार देना होगा, महिलाओं को अधिकार देना होगा, नवयुवकों को अधिकार देना होगा: केएन त्रिपाठी

 

मेदिनीनगर: झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री के. एन. त्रिपाठी के द्वारा दिनांक 10 सितम्बर को सिंगरा की पावन भूमि से ऐतिहासिक प्रतिज्ञा यात्रा का शुभारंभ किया गया। जो आज प्रतिज्ञा यात्रा का चौथा दिन है ।आज 13 सितम्बर दिन शुक्रवार को बडगढ प्रखंड के टेहरी ग्राम से प्रारंभ हुआ।आज‌ का यह यात्रा टेहरी से होकर बिंजपुर , परसवार, बरकोल, बोडरी , काला खजूरी, मुटकी, उगरा, सालो, गढीया, बरीगांवा व अन्त में रामर में आज का यात्रा समाप्त होगा। कल 14 सितम्बर को बडगढ – भण्डरिया प्रखंड के शेष क्षेत्रों में पहुंचेगा।आज चौथे दिन के यात्रा का प्रारंभ बडगढ प्रखंड के टेहरी ग्राम से हुआ। टेहरी में उपस्थित जनसमूह ने माननीय पूर्व मंत्री श्री के० एन० त्रिपाठी जी का स्वागत गर्मजोशी व माला पहनाकर किया गया।श्री केएन त्रिपाठी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों में झारखण्ड बजट का कितना राशि पलामू आया? उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में और उसके पहले पांच वर्षों में ना विकास हुआ ना रोजगार हुआ। उन्होने कहा कि नेता का कर्तव्य मानव सभ्यता को बचाना व उसके उत्थान के लिए नहीं होता अपितु पशु- पक्षी , पेड़- पौधों, नदी -नालों, पार्यावरण सभी के रक्षा करने के लिए होता है। मुझे लगता है कि पलामू और झारखंड के समस्याओं को निदान हेतु इस बार विधानसभा में जाना नितांत आवश्यक है।उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब मैं ग्रामीण विकास मंत्री था तो जे एस एल पी एस का गठन कर महिला स्वयं सहायता समूह का निर्माण किया व व्यवसाय के लिए योजना पारित किया लेकिन दुर्भाग्यवश यह बस लोन दो और लोन भरो रह गया है। महिलाओं के प्रतिज्ञा के लिए मै प्रतिबद्ध हूं कि प्रत्येक महिला समूह को एक लाख रुपए का अनुदान देकर व्यवसाय को विकसित करने का कार्य करूंगा ताकि परिवार में संपन्नता हो। उन्होंने महिलाओं को उदाहरण स्वरूप कहा कि जैसे साड़ी का पाड डिजाइन करने वाले मशीन को समूह को देकर व महिलाओं को शिक्षित कर महिला अपने खुद के व्यवसाय को विकसित करे।उन्होंने नवयुवकों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने प्रतिज्ञा में नवयुवकों के लिए प्रतिबद्ध हूं कि प्रत्येक बुथ से 10 नवयुवकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।यह यात्रा झारखण्ड के विकास से जुड़े पांच मुख्य मुद्दों पर केंद्रित है, जो युवाओं, महिलाओं, किसानों और समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण से जुड़े हैं।

Related posts

Leave a Comment