जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आरडी टाटा टेक्निकल सेंटर में बीते दिनों एनएमट्रॉनिक्स कंपनी द्वारा कैंपस सिलेक्शन किया गया। जिसमें 3 छात्रों को विभिन्न पदों के लिए चुना गया। इस दौरान कंपनी ने सबसे पहले लिखित परीक्षा ली। जिसमें इलेक्ट्रॉनिक के 2 एवं मैकेटरोनिक्स एवं स्मार्ट फैक्टरी के 1 छात्र को चुना गया। साथ ही इंटरव्यू राउंड के साथ छात्रों की व्यक्तिगत प्रतिभा को भी परखा गया। जिसमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए 3 छात्रों को जमशेदपुर स्थित एनएमट्रॉनिक्स कंपनी
द्वारा चयनित किया गया। जिससे संस्थान गौरवांवित है। सभी चयनित छात्र फाइनल ईयर के हैं। वहीं कंपनी द्वारा इलेक्ट्रॉनिक ब्रांच के 2 छात्र नोएडा विमान सिंह और रश्मि प्रमाणिक शामिल है। जबकि मेकाट्रॉनिक्स डिपार्टमेंट से नोएडा परी देव शर्मा शामिल हैं। सभी को कंपनी ने 4 लाख रुपए के पैकेज पर लॉक किया। चयनित तीनों छात्र 2022-25 बैच के हैं। इसमें संस्थान के प्लेसमेंट पदाधिकारी नेहा सिंह एवं मिथिला महतो ने सहयोग भी किया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रीता जॉन और उप प्राचार्य रमेश राय ने सभी छात्रों को उनके उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं भी दी। साथ ही अजीत कुमार, हरेश, वरुण कुमार, मनीष कुमार, पल्लवानी, शर्मिष्ठा समेत अन्य शिक्षक ने भी शुभकामनाएं दी। वहीं प्रशाशनिक अधिकारी वरुण कुमार ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।