एशियाई खेल वुशु : रोशिबिना देवी नाओरेम ने जीता रजत पदक

हांगझू : एशियाई खेलों में गुरुवार को भारत ने रजत पदक के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। भारतीय महिला वुशु खिलाड़ी रोशिबिना देवी नाओरेम ने रजत पदक जीता। रोशिबिना फाइनल में घरेलू पसंदीदा खिलाड़ी ज़ियाओवेई वू से 2-0 से हार गईं।

इसके साथ ही भारतीय खिलाड़ी को रजत से संतोष करना होगा। रोशिबिना ने 2018 में कांस्य पदक जीता था।रोशिबाना देवी ने भारतीय उम्मीदों पर खरा उतरते हुए बुधवार को वुशु 60 किग्रा फाइनल में प्रवेश किया और भारत के लिए एक और पदक पक्का किया। वियतनाम की थि थू गुयेन के रूप में कड़ी चुनौती का सामना करते हुए, रोशिबाना ने यह मुकाबला 2-0 से जीता। ।

उन्होंने क्वार्टरफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए कजाकिस्तान की अइमान करशायगा को हराया था। एशियाई खेलों के पिछले संस्करण में, भारत के13 सदस्यीय वुशु दल ने चार कांस्य पदक जीते थे 2010 में गुआंगज़ौ में महिलाओं के 60 किग्रा में वांगखेम संध्यारानी देवी का रजत पदक एशियाई खेलों में वुशु में भारत का सर्वश्रेष्ठ परिणाम था, लेकिन अब रोशिबिना ने उस प्रदर्शन की बराबरी कर ली है।

Related posts