उपायुक्त के निर्देश पर मानगो नगर निगम में डेंगू को लेकर अभियान जारी, 10 हजार रुपए वसूला जुर्माना

जमशेदपुर : जिले के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर मानगो नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में डेंगू की रोकथाम के लिए गुरुवार व्यापक पैमाने पर अभियान चलाया गया।

इस दौरान ओल्ड पुरुलिया रोड, आजाद नगर, जाकिर नगर, डिमना रोड, डिमना बस्ती आदि क्षेत्रों में निरीक्षण कर डेंगू के लारवा की जांच भी की गई। साथ ही जांच में जिनके घर पर डेंगू का लारवा या जलजमाव आदि पाया गया उनपर कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी वसूला गया। इसी क्रम में जवाहर नगर रोड नंबर 9 में डेंगू जांच करते हुए 10 हजार रुपए जुर्माना भी वसूला गया।

वहीं घर के आस-पास गंदगी न फैलाने के साथ साथ जल जमाव न करने की चेतावनी भी दी गई। जबकि डेंगू रोकथाम के लिए नगर निगम क्षेत्र में मशीन से थर्मल फॉगिंग भी कराया गया। अभियान में नगर प्रबंधक कुणाल कुमार समेत निकाय के अन्य कर्मी मौजूद थे।

Related posts