बड़कागांव के चंदौल पंचायत में नशा छोड़ो अभियान शुरू

संजय सागर 

बड़कागांव : प्रखंड के चंदोल पंचायत में नशा छोड़ो अभियान शुरूआत किया गया .इसका नेतृत्व आजीविका महिला समूह ने की . यह अभियान पुंदौल ,चंदौल ,होरम के गलियों मे जाकर लोगो क़ो नशा की बुराई क़ो बताया. इस दौरान अभियान में आम जनों ने भी बढ़ चढ़कर सहयोग किया.

मौके पर मुखिया एतवरीया देवी, पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी, समाज सेवी बिनोद यादव ने कहा आज के युवा नशे मे शामिल हो रहे हैं जो आने वाले समाज की लिए बहुत ही घातक है .युवा लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है तभी स्वच्छ समाज का निर्माण संभव हो सकेगा.मौके पर उप मुखिया शमसेर अंसारी, सुरेश चौधरी, पूर्व मुखिया टुकनी देवी, बबिता देवी, सुमित्रा देवी, सुमा देवी, बबिता देवी ने भी अपनी अपनी बातों को रखा .

Related posts