प्रखंड स्तरीय वार्ड सदस्यो का सम्मेलन सह प्रशिक्षण

टंडवा : स्थानीय नगर भवन में प्रखंड स्तरीय वार्ड सदस्यों का एक दिवसीय सम्मेलन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों एवं टंडवा प्रखंड स्तर के अधिकारी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का आयोजन टंडवा प्रखंड वार्ड सदस्य संघ केअध्यक्ष धीरेंद्र भगत के पहल पर किया गया। जिसमें वार्ड सदस्य , प्रखंड के जनप्रतिनिधि, समेत सीमावर्ती प्रखड़ों से आमंत्रित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी ने अपने अनुभवों को साझा किया।

बतौर मुख्य अतिथि उप प्रमुख जितेंद्र सिंह,विशिष्ट अतिथि जिला मुखिया संघ अध्यक्ष अरविंद सिंह,प्रखंड अध्यक्ष पंचायत समिति सदस्य राजेश चौधरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय गिरी,पंचायती राज पदाधिकारी संजय कुमार रवानी, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतिनिधि प्रखंड पंचायती राज समन्वयक मो निहाल वारसी, अभय रंजन, पंकज कुमार ठाकुर, सेवानिवृत शिक्षक राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित देवचरण दांगी, गिद्धौर के पूर्व जिप सदस्य रामलखन दांगी, रामआशीष दांगी आदि ने वार्ड सदस्यों की महत्ता ,कार्य एवम अधिकार जैसे विशेष तथ्यों परविस्तार से प्रकाश डाला।

इसके अलावे कार्यकारणी की बैठक में वार्ड सदस्यों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए जन कल्याण से संबंधित कार्यो मे प्रार्थमिकता देते हुए योजनाओं का चयन में ग्राम पंचायत के सभी वार्ड सदस्य की अहम भूमिका पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के उदेश्यों पर भूरी भूरी प्रशशा की गई। मौके पर वार्ड सदस्य संघ अध्यक्ष धीरेन्द्र भगत , सचिव पंकज कुमार दास, कोषाध्यक्ष दिलीप पेंटर , संरक्षक डॉ गोखुल नारायण दास,संरक्षक कुंती देवी, प्रभात रंजन,अजय पासवान, पुष्पा देवी, सोनी देवी, सबनम, अशोक, रंजीत,अनिल, प्रदीप, संजय, सुनीता देवी, माजदा खातून, बेबी देवी, किरण देवी, मानो देवी, बबीता देवी, रवि दास,उषा देवी, मुकेश पासवान, मोहन, सोनी, गायत्री, बबीता, राखी देवी समेत वार्ड सदस्य उपस्थित थे।
फोटो : सम्मेलन मे उपस्थित वार्ड सदस्य

Related posts