हजारीबाग स्थित विधायक कार्यालय में मंगलवार को लगने वाला जनता दरबार अब बड़कागांव अंचल कार्यालय में लगेगा

प्रत्येक मंगलवार को बड़कागांव प्रखंड सह अंचल कार्यालय में लगेगा विधायक अंबा प्रसाद का जनता  दरबार

 

बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद का सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को हजारीबाग स्थित आवासीय कार्यालय में लगने वाला जनता दरबार अब स्थगित रहेगा।

दिन मंगलवार को विधायक अंबा प्रसाद की हजारीबाग स्थित आवासीय कार्यालय में लगने वाली जनता दरबार के स्थान पर बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय स्थित विधायक कार्यालय में जनता दरबार लगेगा।

केरेडारी प्रखंड मुख्यालय में भी लगने वाला जनता दरबार फिर से शुरू किया जाएगा एवं सभी विभागीय कार्रवाई प्रखंड मुख्यालय से ही सुनिश्चित की जाएगी। विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सुदूरवर्ती इलाकों से कई जरूरतमंद लोग हजारीबाग, रांची एवं पतरातू नहीं पहुंच पाते थे इसलिए आम जनमानस के सीधे संपर्क में रहने के लिए प्रखंड मुख्यालय से ही विभागीय कार्यो का निष्पादन किया जाएगा।

Related posts