जमशेदपुर : बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष रियाजुल हक उर्फ राजू बुधवार जमशेदपुर शहर पहुंचे। वे अपने निजी काम से यहां आए थे। वहीं बिस्टुपुर सर्किट हाउस स्थित परिसदन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष आंनद बिहारी दूबे, महिला मोर्चा अध्यक्ष नलिनी सिन्हा और ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दिवेश राज उर्फ राजा बाबू ने आयोग के अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए उनका स्वागत भी किया। इस दौरान इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं ने भी परिसदन पहुंच उनको फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। वहीं मीडिया के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत निश्चित होगी। भारत आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि बिहार राज्य आज प्रगति के मापदंडों को छू रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के सफल नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार युवाओं को दिए गए वादे के तहत उन्हें नौकरी दे रही है। जाति जनगणना जो देश के कई राज्यों में मांग हो रही है, उसे बिहार राज्य सरकार ने कर दिखाया है। जिसके बाद कई राज्य भी इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में भारत विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। सरकार की नीतियों से देश के सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में इंडिया गठबंधन का भारत में डंका बजेगा और देश मे विकास की धारा बहेगी। भाजपा का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के झूठे आश्वासन से जनता ऊब चुकी है। भारत को इंडिया गठबंधन ही विकास के पथ पर आगे लेकर चल सकता है। केन्द्र की जुमलेवाज सरकार को जनता 2024 के चुनाव में बाहर का रास्ता दिखाएगी। आगे उन्होंने कहा कि बिहार राज्य में अल्पसंख्यकों के लिए सरकार ने कई योजनाएं लागू की हैं। जिससे अल्पसंख्यकों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार समेत अन्य क्षेत्रों में लाभ भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। जबकि कांग्रेस नेता राजीव कुमार झा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन देश में एक नया आयाम प्रस्तुत करेगा और इसकी शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन को सत्ता में आने से अब कोई भी रोक नहीं सकता। राहुल गांधी की संघर्ष का प्रतिफल 2024 के चुनाव में अवश्य देखने को मिलेगा। अगली सरकार दिल्ली में इंडिया गठबंधन की ही बनेगी।मौके पर कांग्रेस नेता राजीव कुमार झा, राजद युवा नेता शाजिद रजा समेत अन्य मौजूद थे।
Related posts
-
लायंस क्लब बाघमारा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन
बाघमारा: दिनांक 19/09/2024 को लायंस इंटरनेशनल , जिला 322A के जिलापाल लायन सीमा बाजपाई के... -
घर के दरवाजे पर महिला द्वारा झाड़ू लगाने के दौरान अचानक धमाके के साथ फट गई जमीन, घटना से लोगो मे दहशत
देखते ही देखते उसमें समा गई महिला पास में खड़े लोगो ने बांस के सहारे... -
गोविंदपुर क्षेत्रीय कार्यालय में खनन विभाग द्वारा येल्लो बुक एवं कांट्रैक्ट मैनेजमेंट sop संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
कतरास: केन्द्रीय सतर्कता आयोग के तत्वाधान में निर्देशित त्रैमासिक निवारक सतर्कता जागरूकता अभियान जो दिनांक...