टुंडी के रंगामाटी गांव में रातभर हाथियों के झुण्ड उत्पात मचा कर पिरटांड़ वापस लौट गया

दर्जनाधिक ग्रामीणों के खेतों में फसलों को रौंदा, पीड़ित कर रहे मुआवजे की मांग

धनबाद : टुंडी प्रखंड अंतर्गत फतेहपुर पंचायत के रंगामाटी समेत विभिन्न गांवों में मंगलवार की रात लगभग 33 हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। ग्रामीणों के खेतों में बाजरा, लाहर समेत कई फसल रौंद कर बर्बाद किया। इस संबंध में फतेहपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दिनेश मुर्मू एवं समाजसेवी मुख्तार अंसारी ने बताया कि बीती रात को लगभग 9 बजे 33 हाथियों का झुंड गिरिडीह जिले के पिरटांड़ की ओर से टुंडी के फतेहपुर पंचायत में प्रवेश कर रात भर उत्पात मचाया। हाथियों का झुंड उत्पात मचाने के बाद पुनः अहले सुबह पिरटांड़ लौट गया। जिसकी सूचना वन विभाग के कर्मियों को दी गई। तत्काल किसी तरह की मदद ग्रामीणों को नहीं मिली। बरहाल वन विभाग से पीड़ित ग्रामीणों को हुए नुकसान की उचित मुआवजे की मांग की जा रही है। जिन व्यक्तियों का फसल बर्बाद हुआ है उनमें बिरालाल हांसदा, कृष्णा हांसदा, छोटू लाल टुडू, करू मुर्मू, कलीराम मुर्मू, सुरुजू टुडू, हेमलाल टुडू, लोतरा टुडू, नीमू टुडू, मंजोरा टुडू, लोविन टुडू, प्रेम टुडू, महालाल टुडू, बुधन टुडू, मथुरा टुडू आदि शामिल हैं।

Related posts